YT20 Short & win a chance to be featured on YouTube

CISF Jobs: CISF ने निकाली 540 पदों पर नौकरी, अग्निवीर योजना तहत है ये भर्तियां, जाने पूरी प्रक्रिया

 

CISF Jobs: CISF ने निकाली 540 पदों पर नौकरी, अग्निवीर योजना तहत है ये भर्तियां, जाने पूरी प्रक्रिया



CISF JOBS: CISF के द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार, अभ्यर्ती को कम से कम इंटरमीडिएट होना चाहिए ।

NOTE: 

  • अभ्यर्ती की उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच में होनी चाहिए ।
  • 26 सितम्बर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच होगा ।
  • जनरल और OBC  कैंडिडेट के लिए यह फीस 100रूपये होगी ।

CISF JOBS: देश की सेना में सेवा देने के लिए अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी है। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बल यानि CISF  ने भी 540 पदों की भर्ती निकाली है । उम्मीदवार 26 सितम्बर से भर्ती के ऑनलाइन प्रक्रिया के सम्मलित हो पाएंगे । इन भर्तियों में कांस्टेबल और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की पदों पर भर्ती होगी ।CISF के तरफ से लड़किओं के लिए EWS  के लिए पदों को आरक्षित किया है ।

योग्यता का आधार :

CISF  के जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार  अभ्यर्ती को मान्यता प्राप्त बोर्ड के सबसे कम इंटरमीडिएट होना ही चाहिए । भर्ती की उम्र 18 से 25 वर्ष होगी। इसके साथ ही अभ्यर्ती को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए ।

GENERAL, OBC  पुरुष के लिए लम्बाई कम से कम 170 सेंटीमीटर और लड़कीओ की लम्बाई 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए । SC और ST के लिए 162.5 सेंटीमीटर राखी गई है । लड़कियों के लिए यह सीमा 150 सेंटीमीटर तय की गई है ।

कब आप आवेदन कर पाएंगे ?

26 सितम्बर 2022 से 26 अक्टूबर 2022 के बीच कभी भी आवेदन किया जा सकता है । अभ्यर्ती चाहे तो सीधे http://cisf.gov.in पर जाकर आवेदन भर सकते है । जनरल, ओबीसी कैंडिडेट के लिए फार्म फीस 100 रूपये है ।  SC  कैंडिडेट के लिए यह फीस निशुल्क होगी ।

कितने पद किसके लिए 

कुल 540 पदों में 122 पद असिसटेंट सुब इंस्पेक्टर के है । इसमें 57 सीट अनारक्षित होंगे । OBC के लिए 31 पद , SC  के लिए 16, ST  के लिए 8 पद होंगे । EWS  कोटे में 10 सीटें दी गई है । 10 पद महिलाओ के लिए आरक्षित है । इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के कुल पद 418 है। 182 पद अनारक्षित है। 112 पद ओबीसी के लिए आरक्षित है । एस सी के लिए 61 और 29 पद एसटी के लिए आरक्षित है । महिलाओं के लिए कुल 36 पद आरक्षित है । EWS  में कुल 34 सीटें है । 

भर्ती की प्रक्रिया :

भर्ती की प्रक्रिया में सबसे पहले फिजिकल टेस्ट होगा । इसमें दौड़ लम्भी छलांग और ऊँची कूद भी शामिल होंगी । 100 की कुल परीक्षा होगी । 100 प्रश्न पूछे जाएंगे । इसमें जनरल इंटेलिजेंस के 25, जनरल नॉलेज के 25, अर्थमेटिक्स 25 प्रश्न होंगे साथ ही हिंदी के 25 प्रश्न होंगे । दो घंटे की परीक्षा होगी । लिखित के बाद टाइपिंग टेस्ट देना होगा । इसमें अभ्यर्ती को 35 वर्ड्स पैर वर्ड्स के हिसाब से करना होगा और हिंदी में 30 वर्ड्स पैर मिनट्स होगा ।

सिलेक्शन के बाद मिलने वाली तनख्वाह :

हेड कांस्टेबल का सैलरी लेवल 4 होगा । इसमें आपको 25000 रूपये शुरूआती मिलेंगे वहीँ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सैलरी लेबवेल 5 होगा । इसकी शुरआती सैलरी 29,200 रूपये करीब होंगे । इसके अलावे रहने की सुविधा, खाने पिने की सुविधा मुफ्त होगी । जवानो को साथ ही अन्य कई सुविधाए उपलब्ध होंगी ।

 

 

टिप्पणियाँ